इतिहास

 

धरम सिंह के नाम पर इस ग्राम पंचायत का नाम धरमंगदपुर पड़ा! इस ग्राम सभा में एक मंदिर जिसका नाम धर्मेश्वर जो की 100 वर्ष पुराना है!
धरमंगदपुर ग्राम पंचायत के पूर्व में कटरा घनश्याम, पाशिम में भावपुर, दक्षिण में भिसार, उत्तर में भूल गाँव स्थित है! यह ग्राम पंचायत किसान नगर हाइवे से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, और यह अकेली ग्राम पंचायत है! बस इसमे एक विरवाही पुरवा आता है! जो भाऊपुर रेलवे क्रासिंग के पास पड़ता है! इस ग्राम पंचायत मे एक सौ साल पुराना मंदिर जो कि इस ग्राम पंचायत के अलावा बाहर भी प्रसिद्ध है! यह ग्राम पंचायत विकसित है! और यहाँ के लोग अधिक तर शिक्षित एवम् व्यवहार कुशल है!

इस ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले गाँव:-
धरमंगदपुर
पुरवा विरवाही:- विरवाही गाँव एक छोटा सा गाँव है! यहाँ करीब 15 से 20 घर होंगे! यह ग्राम पंचायत धरमंगदपुर आता है!  यहाँ से भाऊपुर रेलवे स्टेशन पास मे है, और यहाँ पर छोटी मार्केट भी है! जहाँ पर मेडिकल स्टोर, परचून की दुकान, कपड़े, टेलर, हेलवाई आदि की दुकान है!